15 अप्रैल 2014 - 19:07
पाबंदियां अगले 6 महीनों में समाप्त हो जाएंगी।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें कहा है कि ईरान परमाणु हथियारों की तैयारी के लिये नहीं लगा हुआ है बल्कि वह साइंसी और परमाणु टेक्नालॉजी में तरक़्क़ी व खोज का सिलसिला जारी रखेगा।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी नें कहा है कि ईरान परमाणु हथियारों की तैयारी के लिये नहीं लगा हुआ है बल्कि वह साइंसी और परमाणु टेक्नालॉजी में तरक़्क़ी व खोज का सिलसिला जारी रखेगा। डाक्टर रूहानी नें आज ईरान के दक्षिण पूर्व में स्थित ज़ाहेदान शहर में एक विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान ग्रुप 5+1 के साथ क़दम ब क़दम परमाणु वार्ता करता रहेगा और दुनिया वालों पर साबित कर देगा कि पूर्व में ईरान के बारे में जो कुछ कहा गया था वह सब ग़लत था। उन्होंने कहा कि ईरान के ख़िलाफ़ लगाई जाने वाली अमानवीय और अत्याचारी पॉलीसियां अगले 6 महीनों के दौरान समाप्त हो जाएंगी और अगले कुछ सालों में ईरानी राष्ट्र सीस्तान व बलूचिस्तान समेत पूरे देश में तरक़्क़ी का नज़ारा देखेगा। ईरानी राष्ट्रपति नें कहा कि ईरान का प्रत्येक नागरिक बिना किसी मतभेद के ईरान के संविधान के अनुसार बराबर का अधिकार रखता है। उन्होंने सुरक्षा के मामले में सीस्तान और बलूचिस्तान प्रदेशों को सबसे महत्वपूर्व बताते हुए कहा कि अमन व शांति का माहौल बनाए रखना जनता की ज़िम्मेदारी और सुरक्षा के क्षेत्र में ईरानी फ़ौज हमेशा जनता की मदद करने के लिये तैयार है।

टैग्स